Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौकी प्रभारी ताकुला ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सारकोट में चलाया जागरुकता अभियान

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस को स्कूलों/कॉलेजों, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्राओं व स्टॉफ को साईबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

चौकी प्रभारी ताकुला उ0नि0 धरम सिंह द्वारा जागरुकता अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताकुला में छात्राओं व स्टॉफ को साईबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए साइबर ठगों द्वारा ठगी के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर इनसे कैसे बचा जा सकता इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति फीचर के बारे में दी जानकारी

बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच/ बैड टच आदि की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया में किसी भी अज्ञात व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया, साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति फीचर के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया और 🆘 बटन की उपयोगिता की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया।

विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में दी जानकारी

इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090, सीएम हेल्पलाईन नंबर- 1905 व भ्रष्टाचार शिकायत नंबर 1064 की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

उपस्थित रहे

इस दौरान विद्यालय की लगभग 80 छात्राएं व शिक्षक स्टॉफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version