Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिजली लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आया ऊर्जा निगम का आउटसोर्स कर्मचारी, मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जागेश्वर धाम क्षेत्र में बिजली लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आने से ऊर्जा निगम के एक आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई।

कर्मी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर धाम और आसपास के इलाकों में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। जागेश्वर के समीप बिजली की लाइन पर चीड़ का एक बड़ा पेड़ गिर जाने से फॉल्ट उत्पन्न हो गया था। फॉल्ट की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम लाइन ठीक करने के लिए मौके पर पहुंची। शनिवार शाम करीब छह बजे लाइन सुधार कार्य के दौरान पूरन सिंह बिजली का तार खींच रहे थे, तभी अचानक तार में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पूरन सिंह निवासी धनमन, झाँकर सेम के रूप में हुई है। बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version