Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन विभाग के आउटसोर्स कर्मियों ने स्थगित किया धरना, मिला यह आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिवाली पर्व पर मानदेय न मिलने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। जल्द मानदेय के भुगतान की मांग पर कर्मी बीते तीन दिनों से कार्य बहिष्कार पर थे।

काम पर लौटे कर्मी

जिसके बाद अब मानदेय के जल्द भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद वन विभाग के आउटसोर्स कर्मियों ने धरना स्थगित कर दिया है। साथ ही काम पर लौटे हैं। इस संबंध में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया कि कर्मियों को आठ माह से मानदेय नहीं मिला था जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे।

Exit mobile version