Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नकल विरोधी अध्यादेश विधानसभा में पारित किए जाने पर भाजपा मोर्चा द्वारा “पदयात्रा” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नगर में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल विरोधी अध्यादेश विधानसभा में पारित किए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा “पदयात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

समस्त युवाओं की ओर से नकल विरोधी कानून पारित होने पर ज्ञापित किया धन्यवाद

कार्यक्रम की शुरुआत एचडीएफसी बैंक से तथा समापन चौघान  पाटा में किया गया, कार्यक्रम के संयोजक एवं नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बहुगुणा ने बताया कि आज दिनांक 15 मार्च को ही देश का सबसे सशक्त कानून नकल विरोधी कानून विधानसभा में पास हो जाएगा और इसी उपलक्ष्य में यह आयोजन नगर मंडल में किया गया है और उन्होंने मुख्यमंत्री का समस्त युवाओं की ओर से धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,कार्यक्रम संयोजक चन्दन बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बिना नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, नगर अध्यक्ष मोनू शाह, दर्शन रावत,राजेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट ,मनीष सिंह बिष्ट, मनोज जोशी ,दिनेश मठपाल,संजय बिष्ट ,जगत तिवारी,प्रकाश बिष्ट , पारस कांडपाल, कनक पंत, कन्हैया बिष्ट ,प्रेम लटवाल, आशीष गुरुरानी, आशीष उपाध्याय,उषा शर्मा,दिशांत पवार, मोहम्मद मुदस्सर,राजा खान, रेखा आर्य, आदि लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version