Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शैल क्षेत्र में ‘वेदना प्रबंधन शिविर’ का आयोजन, 257 मरीजों का हुआ मुफ़्त इलाज और जांचें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में शैल क्षेत्र में आयोजित एक दिवसीय ‘वेदना प्रबंधन शिविर’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

शिविर का आयोजन

इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि शिविर में विभिन्न असाध्य एवं वात (जोड़ों के दर्द व न्यूरो) रोगों से पीड़ित 257 मरीजों ने पंजीकरण कराकर नि:शुल्क परामर्श, पैथोलॉजी टेस्ट, पंचकर्म और विशेषज्ञ उपचार का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, वार्ड मेंबर सौरभ वर्मा और राधा मटियानी ने संयुक्त रूप से किया।

उपचार और मुफ्त जांचें

शिविर में मर्म चिकित्सा से 70, संधि वात से 71, पंचकर्म से 37, न्यूरोथेरेपी से 26 और अग्निकर्म से 9 रोगियों का सफल उपचार किया गया।‌ शिविर के दौरान 87 मरीजों की खून की जांच, 27 का उच्च रक्तचाप (BP) और 9 रोगियों की ईसीजी (ECG) जांच नि:शुल्क की गई। साथ ही सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य फार्मेसी अधिकारी अंशुल रावत, फार्मेसी अधिकारी मदन प्रकाश, योग विशेषज्ञ अरविंद ज्योति रैकवाल, योग अनुदेशक पंकज मेहता, पंचकर्म सहायक अनामिका, आशा, आशीष कुमार, दुर्गेश तिवारी, शिब्बन सिंह मेहरा और विक्की बाल्मीकि सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version