Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पंचायती वन संघर्ष संगठन ने वनाग्नि के मृतको को दी श्रद्धांजलि, कहा दिया जाए शहीद का दर्जा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित बिनसर अभयारण्य में बीते दिन जंगलों में भीषण आग लगी। जिसमें जंगलों में लगी आग को बुझाते हुए 04 वन कर्मियों की मौत हो गयी। वहीं 04 गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं।

दी श्रद्धांजलि

जिस पर बीते कल शुक्रवार को पंचायती वन संघर्ष संगठन ने वनाग्नि घटना में जलकर मरे सभी स्थायी व अस्थाई कर्मचारियों को श्रद्धाजलि दी है। साथ ही संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि जंगलों की आग बुझाने में मरने वाले हर वन कर्मी को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।

Exit mobile version