Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हीरा डूंगरी क्षेत्र में तीन गुलदारों के घूमने से दहशत, हीरा डूंगरी वार्ड की पार्षद एकता वर्मा ने वन क्षेत्र अधिकारी से की क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 28.4.2025 को हीरा डूंगरी वार्ड की पार्षद एकता वर्मा द्वारा हीरा डूंगरी क्षेत्र में कुछ दिनों से गुलदार की चहल कदमी को निजी आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया। जिसमें देखा जा रहा है कि तीन गुलदार आवासीय भवनों के समीप घूम रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनता में अत्यंत भय का माहौल हो गया है।

की यह मांग

इस विषय पर आज पार्षद हीरा डूंगरी वार्ड एकता वर्मा वन क्षेत्र अधिकारी से मिली और गुलदारों के बारे में अवगत कराया । साथ ही निवेदन किया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्थान चयनित कर पिंजरा लगाने की मांंग की।

दिया यह आश्वासन

वहीं विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आज से उसे क्षेत्र में गश्त कराई जाएगी।‌ जल्द ही पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

रहें उपस्थित

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में पूर्व सभासद सौरव वर्मा ,सलमान खान ,महेश बेस्ट ,हमेंद्र मटियानी ,सुनील पांडे आदि लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version