Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पारस नाथ बने कांग्रेस OBC विभाग के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओ.बी.सी. विभाग) ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा जिले में कमान सौंप दी है।

सौंपी यह जिम्मेदारी

दुगालखोला (अल्मोड़ा) निवासी पारस नाथ को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग का अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष (चैयरमेन) डॉ. गौरव चौधरी द्वारा आधिकारिक नियुक्ति पत्र (पत्रांक: युके/ओबीसी/0337) जारी किया गया है।

​पार्टी निष्ठा और सक्रियता का मिला सम्मान

​नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि पारस नाथ की कांग्रेस पार्टी के प्रति लगातार निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक कार्यों में गहरी रुचि को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
​प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अनिल जयहिन्द, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस की नीतियों व परंपराओं के अनुरूप ओबीसी समाज और संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। पारस नाथ को अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ओबीसी समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version