अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, उत्तराखण्ड को डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के अभिभावकों की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपकर भर्ती में शामिल करने की मांग की है।
दिया ज्ञापन
जिसमें बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड डी०एल०एड० प्रशिक्षण सत्र 2021-22 के प्रशिक्षु हैं जिनका प्रशिक्षण का अधिकांश भाग पूर्ण हो चुका है किन्तु परीक्षा कार्य अभी पूर्ण नहीं हो पाया है जो नवंबर माह के अंतिम सप्ताह दिसंबर प्रथम सप्ताह तक प्रस्तावित है। वर्तमान में प्राथमिक शिक्षक भर्ती PRT की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है जिसमें भाग लेने के लिए प्रशिक्षण पूर्ण होना आवश्यक है। यदि भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू होती है तो मात्र 2 सप्ताह से PRT में सम्मिलित न हो पाने से हमारे तथा हमारे पाल्यों की मानसिक अवसाद की स्थिति बनी हुई है। निवेदन किया है कि हमारे तथा हमारे पाल्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे हमारे बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हो सके।
की यह मांग
1)- उत्तराखंड डी०एल०एड० सत्र 2021-22 के प्रशिक्षुओं को आगामी प्राथमिक भर्ती में सम्मिलित करने हेतु ।
2)- आगामी PRT भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि को 10 से 15 दिसम्बर तक निर्धारित करने हेतु जिससे उत्तराखंड डी० एल०एड० सत्र 2021-22 के प्रशिक्षु भी आवेदन कर सकें।
3) पिछली प्राथमिक भर्ती आवेदन के लिए अधिकतम 21 दिन दिये गये थे जिसे बढ़ाकर 30 से 35 दिन करने की कृपा करे।
निवेदन किया है कि उपरोक्त बिंदुओं पर विचार करते हुए सभी के हितों को ध्यान में रख कर उचित निर्णय लेने की अपील की।