Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, पीड़ितों का सम्मान, कैंडल मार्च से दिया राष्ट्रीय एकता का खास संदेश

अल्मोड़ा: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विभाजन की पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

किया जागरूक

इस अवसर पर विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में लगाई गई। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शनी एवं फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को भारत विभाजन की त्रासदी और राष्ट्रीय एकता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान पीड़ित व्यक्तियों को महापौर, नगर निगम अजय वर्मा द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इसके पश्चात विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों की याद में गांधी पार्क, चौघानपाटा से शुरू कर शहीद पार्क तक एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या के नागरिकों ने भाग लिया ।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तथा संस्कृति एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version