Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यात्रीगण ध्यान दें: NH-109 अल्मोड़ा –हल्द्वानी (क्वारब) मार्ग हेतु बना ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, जरूर देखें



अल्मोड़ा क्वारब पुल के पास भू-स्खलन/भू-धसाव जोन बन जाने व समय-समय पर मलवा बोल्डर सड़क में गिरने के कारण मार्ग में जान-माल / सड़क दुर्घटना की सुरक्षा के दृष्टिगत गैर जनपद से आने जाने वाले भारी माल वाहक वाहनों के आवागमन से बढ़ते दबाव के दृष्टिगत निर्बाध यातायात प्रबन्धन हेतु नगर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्थापन हेतु निम्नानुसार दिनांक-29.06.2025 से अग्रिम आदेश तक यातायात नियम लागू किये गये है।

यातायात प्लान

1-बागेश्वर/ कौसानी / सोमेश्वर से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन- कोसी से मचखाली वाया रानीखेत होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।
2-पिथौरागढ़ / धौलछीना / दन्या से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन- बाड़ेछीना दन्या-सुवाखान-लमगड़ा वाया शहरफाटक होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।
3-अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन-बेस तिराहा-पाण्डेखोला-कोसी वाया रानीखेत होते हुए व सिकुड़ाबैण्ड-लमगड़ा वाया शहरफाटक होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

Exit mobile version