Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व सैनिकों के लिए लगा पतंजली निशुल्क चिकित्सा शिविर, पूर्व सैनिकों ने उठाया लाभ, इन मुद्दों पर की चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनाक 07 अक्टूबर 2025 को अखिल भारतीय सेवा परिषद की बैठ‌क परिषद‌ के कार्यालय नन्दा देवी में सम्पन्न हुई।

निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

इस बैठक में सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही पतंजलि मेगा स्टोर के सौजन्य से फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमे पूर्व सैनिको ने इसका लाभ उठाया। इस शिविर में डाॅक्टर अमित खर्गा द्वारा जाँच की गयी।

की यह मांग

📍📍इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोडा द्वारा पंकज भगत व दीपा भण्डारी द्वारा कानूनी सलाह की जानकारी दी गयी।‌
📍📍वहीं शहर में बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की गई।
📍📍शहर एवं मेन बाजार में मोटर साइकिल, स्कूटर की वजहों से बच्चों व महिलाओं और वृद्ध लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए इन जगहों में बाईको को चलने की बात कहीं।

रहें मौजूद

इस मौके परअध्यक्ष केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Exit mobile version