अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बेस अस्पताल में अब स्पाइरोमीटर मशीन स्थापित हो चुकी है।
मरीजों को मिलेगी राहत
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल अल्मोड़ा में यह मशीन स्थापित हुई है। इस मशीन से फेफड़ों की क्षमता मापी जा सकेगी और उस अनुरूप मरीजों को इलाज दिया जाएगा। इस मशीन के लगने से श्वांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब मरीजों को इस जांच के लिए बाहर नगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।