Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मरीजों को मिलेगी राहत, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में आज‌ से 6 दिसंबर 2024 से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो रहीं हैं।

मरीजों को मिलेगी सुविधा

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक प्रतिभा ने आज, 5 दिसंबर को रेडियोलॉजी विभाग का कार्यभार संभाल लिया है, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि अब नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अल्ट्रासाउंड सेवाओं के शुरू होने से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें अन्य शहरों में जाकर महंगी और समय-साध्य जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जताया आभार

जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने लगातार इस विषय को प्राथमिकता दी, प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस सुविधा को अल्मोड़ा में लाने का मार्ग प्रशस्त किया। स्थानीय निवासियों ने इस प्रयास के लिए संजय पाण्डे का आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version