Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बदलते मौसम में सेहत का दें खास ध्यान, अस्पताल पंहुच रहें सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

मौसम में बदलाव

जानकारी के अनुसार गर्मी बढ़ते ही संक्रामक बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में सुबह से ही पर्ची काउंटर में मरीजों की कतार लगी रही है। जिसमे मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि के मरीज ज्यादा पंहुच रहें हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखें। दूषित पानी पीने से बचें। उबला पानी ही पीएं।

Exit mobile version