Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ रानीखेत की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 29.03.2025 को कोतवाली रानीखेत में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक कुमार धनकड़, व0उ0नि0 कमाल हसन व थाना स्टॉफ की उपस्थिति में आगामी ईद-उल-फितर के दृष्टिगत एक बैठक की।

अन्य जानकारी देकर भी जागरूक किया

जिसमे उन्होंने पीस कमेटी के पदाधिकारियों,सदस्यों, व्यापार मण्डल, कैंट के पदाधिकारी व क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी की। जिसमे आगामी ईद को आपसी भाईचारा/सौहार्दपूर्ण माहौल में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए मनाने की अपील की गयी। जिसमें सभी के द्वारा सहमति व्यक्त की गई।

Exit mobile version