Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लावारिस मवेशियों के आतंक से लोग परेशान, निजात दिलाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में लावारिश मवेशियों के आतंक से लोग परेशान हैं।

लावारिस जानवरों से लोग परेशान

जिस पर यहां के लोगों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के सामने अपनी समस्या उठाई। व्यापार मंडल के निवर्तमान पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में मवेशियों ने काफी आतंक मचाया है। बीते दिनों नगर में सांड ने दो महिलाओ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बताया कि पशुओं के कारण राहगीरों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का बाजार में निकलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में ज्ञापन दिया। जिसमें इनसे निजात दिलाने की मांग की है‌।

Exit mobile version