Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के दुष्परिणामों सहित विभिन्न विषयों की जानकारी देकर लोगों को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 27.04.2025 को निरीक्षक जानकी भंडारी,थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में म0 कानि0 इंदिरा भट्ट, म0 कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही वर्तमान परिदृश्य में साइबर ठगों द्वारा अपनाये जा रहे ठगी के विभिन्न पैतरों जैसे- डिजीटल अरेस्ट,साइबर बुलिंग की जानकारी दी गई और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्प लाईन नंबर-1930 पर  संपर्क करने हेतु बताया गया। इसके अलावा नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

Exit mobile version