Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में होगी स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती, रोस्टर भी जारी, भरे जाएंगे इतने पद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा परिसर लंबे समय से प्राध्यापकों की कमी खत्म होने की उम्मीद जगी है।

छात्रों को मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार यहां जल्द रिक्त पदों पर प्राध्यापकों के तैनाती होने की उम्मीद जगी है। विवि प्रबंधन ने इसके लिए रोस्टर भी जारी कर दिया है। वर्तमान में परिसर में स्वीकृत प्राध्यापकों के 84 पद रिक्त हैं। यहां स्वीकृत 145 पदों के सापेक्ष 84 पद रिक्त हैं। इससे छात्र- छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। एसएसजे विवि के अस्तित्व में आने के पांच वर्षों बाद आखिरकार पहली बार अल्मोड़ा परिसर में स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती होगी।

Exit mobile version