Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में होगी स्थायी शिक्षकों की तैनाती, जल्द जारी होगी विज्ञप्ति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

चार साल बाद यहां 55 स्थायी शिक्षकों की तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार विवि में यूजीसी के मानकों के मुताबिक प्राध्यापकों को तैनाती नहीं हो सकी है। अब चार साल बाद यहां 55 स्थायी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। दरअसल मानक के मुताबिक चारों परिसरों में 569 प्राध्यापक होने चाहिए लेकिन, इन परिसरों में केवल 85 प्राध्यापक ही तैनात हैं। अब विधि के अस्तित्व में आने के चार वर्ष बाद अब पहली बार अल्मोड़ा परिसर में रिक्त और आवासीय विवि रिक्त पदों में 55 प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बताया है कि विवि प्रबंधन के मुताबिक चारों परिसरों में नए पदों के सृजन के लिए प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर चार्रों परिसरों में स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती की जाएगी।

Exit mobile version