अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मंदिर परिसर में बनाए गए चार पिलरों को तोड़ने की अनुमति मिल गई है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर परिसर में बनाए गए चार पिलरों के चलते श्रद्धालु और पुजारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद अब अब इन पिलरों को तोड़ने की मंजूरी मिल गई है। इससे दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी। अब इन पिलरों के तोड़े जाने के बाद देवदार की लकड़ियों का अन्य कार्यों में उपयोग होगा। इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षण सहायक नीरज नैथानी ने कहा कि जागेश्वर मंदिर परिसर में बने पिलरों क़ो तोड़ने की संस्तुति मिल चुकी है। जल्द तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।