अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि दिनॉंक 15 जनवरी, 2026 को तहसील सल्ट अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के020टी0ए08080 रात्रि लगभग 12ः30 बजे जाख अन्तर्गत तराड़ी तया मोटर मार्ग ग्राम जिहाड़ में तत्वाहिल रिसोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दी यह अनुमति
इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में वाहन चालक कुबेर सिंह जमनाल, पुत्र गोपाल सिंह जमनाल ग्राम कमेड़पानी, तहसील भिकियासैंण की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), रामनगर से प्राप्त आख्यानुसार उक्त वाहन सार्वजनिक सेवायान के श्रेणी में होने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि, नियमावली, 2022 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत उत्तराखण्ड परिवहन दुर्घटना राहत निधि, अल्मोड़ा के नाम संचालित खाता सं0 38150522263 से धनराशि रू0 2,00,000/- (दो लाख रू0 मात्र) का चैक तहसीलदार सल्ट के नाम से निर्गत कर उक्त वाहन दुर्घटना के मृतक के विधिक आश्रितों को नियमानुसार वितरित करवाये जाने तथा प्राप्ति रसीद (दो प्रतियॉ मूल में) एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की गयी है।