Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे नि:शुल्क सहायक उपकरण, विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगे परीक्षण शिविर, देखें

​अल्मोड़ा: दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, अल्मोड़ा द्वारा नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

लगेगा शिविर

जिसमें यह शिविर 25 नवंबर से एक दिसंबर 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों और शहरी क्षेत्र में आयोजित होंगे।
​जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार-
• ​भैंसियाछाना: 25 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में शिविर लगेगा।
• ​ताड़ीखेत: 26 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से विकास खंड परिसर ताड़ीखेत में आयोजन होगा।
• ​चौखुटिया: 27 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से विकास खंड परिसर चौखुटिया में शिविर लगेगा।
• ​ताकुला: 28 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में शिविर आयोजित किया जाएगा।
• ​हवालबाग: 29 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन के निकट रा०बा०इ०का० दौलाघाट में शिविर लगेगा।
• ​धौलादेवी: 30 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से विकास खंड परिसर धौलादेवी में आयोजन होगा।
• ​लमगड़ा: 30 नवंबर 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से विकास खंड परिसर लमगड़ा में शिविर लगाया जाएगा।
• ​शहरी क्षेत्र अल्मोड़ा: एक दिसंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से नगर निगम कार्यालय अल्मोड़ा में शिविर आयोजित होगा।
​आवश्यक प्रमाण पत्र

विभाग ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे शिविर में आते समय संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आएं। समाज कल्याण विभाग ने अधिक से अधिक पात्र लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने और शिविरों में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। 

Exit mobile version