Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन्यजीव सप्ताह पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन: विजेताओं को मिलेगा इतने हजार तक का नकद पुरस्कार, 25 सितंबर तक करें आवेदन

अल्मोड़ा: वन विभाग की ओर से आगामी वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में एक जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

दी जानकारी

जिसमें प्रकृति और पर्यावरण प्रेमियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक शानदार अवसर है। उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) काकुल पुंडीर ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागी निम्नलिखित चार अलग-अलग श्रेणियों में अपनी प्रविष्टियां (फोटोग्राफ्स) भेज सकते हैं।
• ​वन्यजीव एवं पक्षी (Wildlife & Birds)
• ​वन परिदृश्य (Forest Landscape)
• ​लोक-संस्कृति एवं प्रकृति (Culture & Nature)
• ​वन एवं प्रकृति (Forest & Nature)

प्रतियोगिता से जुड़ी मुख्य बातें

प्रत्येक प्रतिभागी हर श्रेणी में अधिकतम चार तस्वीरें ही जमा कर सकता है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। फोटोग्राफ भेजने की अंतिम तिथि 25 सितंबर शाम 5:00 बजे तक तय की गई है। प्रतियोगिता से चयनित श्रेष्ठ तस्वीरों को वन्यजीव सप्ताह के तहत 1 अक्टूबर को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह की विशेष प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
• ​प्रथम पुरस्कार: ₹7,500
• ​द्वितीय पुरस्कार: ₹5,000
• ​तृतीय पुरस्कार: ₹2,500

Exit mobile version