Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल से शुरू हो रही उत्तराखंड पुलिस आरक्षी की शारीरिक दक्षता परीक्षा, एसएसपी ने पुलिस लाईन मैदान का किया भम्रण, लिया तैयारियों का जायजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल 24 फरवरी से उत्तराखंड पुलिस आरक्षी(पुरुष) की शारीरिक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रहीं हैं।

दिए यह निर्देश

इसके लिए एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में कल दिनांक 24.02.2025 से शुरू होने वाली उत्तराखंड पुलिस आरक्षी(पुरुष) की भर्ती प्रक्रिया में लगे अधि0/कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। पुलिस लाईन अल्मोड़ा मैदान का भ्रमण कर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा को भर्ती प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी की जायेगी।

Exit mobile version