Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भौतिकी प्रयोगात्मक परीक्षा इस दिन होगी आयोजित, जानें

बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भौतिकी प्रयोगात्मक परीक्षा 7,8 और 9 जून,2022 को आयोजित होगी । जिसके लिए सभी विद्यार्थियों को 4 जून को सूचित कर दिया जाएगा ।

विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने दी जानकारी

सोबन सिंह जीना परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भौतिकी प्रयोगात्मक परीक्षा 7,8 और 9 जून,2022 को प्रस्तावित है।  बैचवार व तिथिवार विवरण 4 जून, 2022 को विभागीय सूचनापट पर चश्पा कर दी जाएगी। परीक्षा एवं प्रयोगशाला संबंधित जानकारी के लिए सभी विद्यार्थी विभाग से संपर्क करते रहेंगे।

Exit mobile version