Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, 06 घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सुबह 11.30 बजे एक पिकअप संख्या  UP22BT 4441 भतरौजखान से मिर्च लेकर रामपुर जा रही थी।

दुघर्टनाग्रस्त हुआ वाहन

तभी वाहन चौड़ी घटटी से पनुवादोखन बैंड के पास सड़क से करीब 70 फिट गहरी खाई में गिर गया। जिसके बाद डायल 112  की सूचना पर थाना भतरौजखान पुलिस टीम ने रेस्क्यू उपकरण के तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी 6 घायलों को जनता की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित सड़क पर पहुंचाया एवं 108 के माध्यम पीएचसी भतरोजखान पहुंचाया गया।

घायल व्यक्तियों का विवरण
1. अय्यूब पुत्र मेहमूद उम्र 45 निवासी स्वार रामपुर
2. नन्हें पुत्र गुलाम साबी उम्र 40।
3. जलीस पुत्र गुलाम साबी उम्र 35
4. राकिब पुत्र साबीर उम्र 35 वर्ष
5. सफी अहमद पुत्र अब्दुल हकीम उम्र 60 वर्ष।
6.अकरम पुत्र छोटे उम्र 53 वर्ष हैं जिसमें गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अकरम पुत्र छोटे को पीएचसी भतरोजखान से 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर  सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रैफर किया जा रहा है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार
2-हेड कांस्टेबल मोहन चन्द्र
3-हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी
4-हेड कांस्टेबल योगेश कुमार
5-होमगार्ड शिव शंकर
6-होमगार्ड प्रवीण चंद्रा
7-होमगार्ड प्रमोद कुमार

Exit mobile version