Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कार के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़, फरीदाबाद से घूमने आए थे 04 लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में आज दोपहर को कार के ऊपर अचानक चीड़ का पेड़ गिर गया।

सड़क किनारे चीड़ का विशाल सूखा पेड़ कार के ऊपर गिरा

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या HR 51BS 0356 में फरीदाबाद के चार लोग कौसानी से घूमने के बाद मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। तभी अल्मोड़ा की ओर जाते समय आज दोपहर शनिवार को बाबरी के समीप विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में तब चार लोग सवार थे। जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। गनीमत रही कि कार में सवार चार लोगों को चोट नहीं आई। सभी सुरक्षित है।

Exit mobile version