Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सोलर प्लांट स्थापित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (एमएसएस) के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

युवाओं को मिलेगा रोजगार

इस योजना से बेरोजगार को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है। इसके लिए पोर्टल डिजाइन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत युवा 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट के सोलर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। चयन होने पर आवेदक यूपीसीएल को 25 साल तक 4.49 की दर से बिजली बेच कर 15000 से अधिक की आय (मासिक) अर्जित कर सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से ही आवेदक मनचाही सोलर कंपनियों का चुनाव कर सकेंगे। इसके तहत युवा बंजर भूमि पर सोलर प्लांट स्थापित कर यूपीसीएल को 25 साल तक बिजली बेच कर अच्छी आय अर्जित कर सकेंगे। इसके साथ ही जिले में बिजली की खपत भी कम होगी।

Exit mobile version