Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाएं पेड़, अधिक से अधिक पेड़ लगाने का दिया संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज विश्व पर्यावरण दिवस आज पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में प्रकाश रावत ( सामाजिक कार्यकर्ता), अतुल बिष्ट(सामाजिक कार्यकर्ता), विनोद जोशी, विनोद कुमार (पप्पू) ने मिलकर 25 पेड़ लगाए।

दिया यह खास संदेश

जिसमे सिल्वर ओक, देवदार, बांज और चिनार के पेड़ शामिल है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा प्रकृति को हरा भरा करना हम सभी  की जिम्मेदारी है और कहां कि प्लास्टिक के प्रयोग से बचें। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल बिष्ट ने कहा कि मैने आज जो पेड़ लगाए हैं उनकी पूरी तरह से जिम्मेदारी लेता हूं कि इन्हे खाद, पानी समय समय पर देता रहूंगा। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कम से कम एक पेड़ आज के दिन सभी लोगों ने लगाना चाहिए और साथ में पर्यावरण के महत्व के बारे में अपने बच्चों को बताएं।

Exit mobile version