Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, इन खिलाड़ियों का चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून में नौ से 11 मई तक 22वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता प्रस्तावित है ।

इन खिलाड़ियों का चयन

जिसमे अल्मोड़ा के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी। जानकारी के अनुसार बालक वर्ग में 11 और बालिका वर्ग में आठ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस संबंध में जिला अल्मोड़ा कराटे संघ के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने जानकारी दी। जिसमे बालक वर्ग में दीपक भट्ट, पार्थिक गुरुरानी, प्रवजल धानिक, सिद्धार्थ धानिक, चंदन भट्ट, नीरज सिंह भैंसवड़ा, गौरव जोशी, विनोद जोशी, हिमांशु बोरा, प्रेम सिंह गैड़ा, विजय कुमार जबकि बालिका वर्ग में ज्योति बिष्ट, पूजा बिष्ट, तनुजा जीना, अंजली बिष्ट, लीलावती, चेतना चौहान, निशिका चौहान, तनुजा आर्या का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर बधाई दी है।

Exit mobile version