Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 15 गोल्ड समेत कुल 33 पदक

अल्मोड़ा: हल्द्वानी में आयोजित हुई 13वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हो गया है। जिसमें अल्मोड़ा जिले के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

जताई खुशी

जिसमें अल्मोड़ा के जांबाजों ने प्रतियोगिता में कुल 33 पदक जीते हैं, जिसमें 15 स्वर्ण, 7 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक हल्द्वानी में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के चुनिंदा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अल्मोड़ा की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। सभी विजेता खिलाड़ियों को कोच विक्रम भंडारी, वंदना भंडारी, गिरिधर, काव्य तलरेजा, कमल जोशी और कनिष्का भंडारी की देखरेख में विशेष प्रशिक्षण मिला था।‌खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों और खेल विभाग ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है।

पदक विजेताओं की सूची

• ​स्वर्ण पदक विजेता (15): भूमिका जोशी, वैष्णवी नेगी, नित्या सिंह, रुद्रांश उप्रेती, प्रियांशु राठौर, अंश बिष्ट, कार्तिक मेहरा, आरोही मेहता, नेहा बिनवाल, चंद्रकला जोशी, रिया बिष्ट, लवलेश कैड़ा, दिवाकर, अर्पित सिंह और विवेक रावत।
• ​रजत पदक विजेता (7): मानसी, काव्या लोहनी, नेहा जोशी, महिमा कैड़ा, अराध्या तिवारी, ऋषभ गोस्वामी और ऋषभ किरौला।
• ​कांस्य पदक विजेता (11): लक्ष्मी जोशी, नमिता, अतितांशी जैसवाल, हर्षिता तिवारी, गौरव शर्मा, करन, निखिल सिंह, पियूष जोशी, स्वरित जोशी, शिरयशी चौधरी और कृतिका वर्मा।

Exit mobile version