Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते तीन रजत और चार कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 21 वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है और पदक जीते।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

मिली जानकारी के अनुसार‌ महासचिव जिला कराटे एसोसिएशन हरीश सिंह चौहान ने बताया पांच मई से कराटे हॉल आमवाला देहरादून में प्रतियोगिता आयोजन हुआ। जिसमें धौलादेवी के खिलाड़ियों ने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में धौलादेवी कराटे दीपक भट्ट, कुसुम लता, पुष्पा जोशी ने अपने-अपने भार वर्ग में फाइनल तक का सफर तय कर रजत पदक जीता। वहीं, सुंदर भट्ट, अमित पांडे, विजय कुमार, ज्योति बिष्ट ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा हिमानी पांडे, प्रिया भट्ट, अमित कुमार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

विजेताओं को संयुक्त खेल निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, करोट एसोसिएशन के संजीव कुमार जांगड़ा ने सम्मानित किया। मंगलवार को खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई

Exit mobile version