Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेल में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनों ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से खो-खो और ताईक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में रविवार को हुई खो-खो प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 बालिका में हवालबाग चक्की थो खेल मैदान तलाड़ की टीम विजेता व दौलाघट उपविजेता बनी। बालक वर्ग में हवालबाग चक्की थो खेल मैदान तलाड़ विजेता और हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम उपविजेता रहा। वहीं, ताईक्वांडो सब जूनियर बालिका में खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, आठ रजत और दो ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालक में 13 ने स्वर्ण, आठ ने रजत और दस ने कांस्य पदक जीता। जिस पर बीते कल सोमवार को सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही 38 वें राष्ट्रीय खेल में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

Exit mobile version