Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशा मुक्त अल्मोड़ा का संकल्प: पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को साइबर सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों को “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” अभियान के तहत नशा मुक्त सप्ताह के दौरान दिनांक 17 जून से 26 जून 2026 तक जागरुकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है।

पुलिस का अभियान

इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में म0कानि0 तुलसी गोस्वामी, म0 कानि0 कविता रानी द्वारा स्थानीय महिलाओं को व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार द्वारा आरती घाट पर स्थानीय व्यापार मंडल प्रतिनिधियों तथा टैक्सी चालकों “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” के तहत जनजागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए घातक है। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। पुलिस टीम ने लोगों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मानस हेल्पलाइन 1933, आपातकालीन सेवा 112 तथा अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पॉक्सो एक्ट तथा महिलाओं के साथ होने वाले घरेलु उत्पीडन संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।‌  साथ ही बताया गया कि यदि कोई शराब के नशे में महिलाओं के साथ घरेलु उत्पीड़न / मारपीट, अभद्र व्यवहार या छेड़खानी करता है अथवा किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न करता है तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें। साइबर अपराधों से संबंधित किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने एवं समय रहते सूचना देने हेतु भी जागरूक किया गया।

Exit mobile version