Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में आयोजित हुआ सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम, बताई महत्ता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अध्यापक अभिभावक समिति के सदस्यों हेतु सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय की गतिविधियों में निरंतर सहभागिता करने का किया आह्वान

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रमेश सिंह रावत एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश सिंह रावत ने सामुदायिक सहभागिता की अवधारणा एवं इससे होने वाले सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समुदाय की सक्रिय सहभागिता से विद्यालय उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर रह सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि समुदाय और विद्यालय के बीच विश्वास का सम्बन्ध मजबूत करने में सामुदायिक सहभागिता का विशेष स्थान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से विद्यालय की गतिविधियों में निरंतर सहभागिता करने का आह्वान किया।

रहें उपस्थित

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंद्रा कनवाल,राजेंद्र प्रसाद, गंगा देवी,तारा सिंह सलाल, ममता साह,संजय पांडे,भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, ज्योति सागर पांडे, प्रीति लोहनी,अजय कनवाल, भीम सहित कई अभिभावक उपस्थित रहें।

Exit mobile version