Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में हुआ कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रहें अमेरिका के इंजीनियर संजय उप्रेती, दी विज्ञान व तकनीक की जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में ‘अटल टिंकरिंग लैब कम्युनिटी डे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह रहें मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका के वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर संजय उप्रेती रहें। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि संजय उप्रेती ने विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक की नवीनतम जानकारी दी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स के दैनिक जीवन में प्रयोग पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न उपकरणों में प्रयोग की जाने वाली चिप्स के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया।

किया यह आह्वान

संजय उप्रेती ने विद्यालय में स्थित अटल टिंकरिंग लैब में हो रहे नवाचारों की सराहना की एवं अन्य विद्यालयों से आए विद्यार्थियों से भी इसका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

उपकरणों के प्रयोग की दी जानकारी

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बताया कि एटीएल कम्युनिटी डे का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में हर वर्ष किया जाता है। इसका उद्देश्य समुदाय के सभी वर्गों के विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब से जोड़ना है। कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग व राजकीय जूनियर हाई स्कूल महतगाँव के विद्यार्थियों ने अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण किया एवं वहां पर उपस्थित मशीनों एवं अन्य उपकरणों के प्रयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की ।

कार्यक्रम में रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में संजय पांडे, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगड़वाल, नवीन वर्मा , सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, योगिता तिवारी, विक्रम चंद्र ,सुरेश चंद्र नैनवाल,गोविंद कुमार आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मल कुमार पंत  एवं  सुनीता बोरा ने संयुक्त रूप से किया।

Exit mobile version