Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में शुरू हुआ विंटर कैंप, विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विंटर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस पहल का किया स्वागत

जिसमें इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर,एसएमसी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह मूसयूनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि विंटर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को संगीत, हैंडीक्राफ्ट, फोटोग्राफी, बैंड वादन व योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस हेतु हर विद्या से संबंधित विशेषज्ञों को कैंप में आमंत्रित किया गया है।

रहें उपस्थित

इस विंटर कैंप के प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की पेंटिंग, अल्पना बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं योग व फोटोग्राफी की विभिन्न बारीकियां सीखी। कार्यक्रम में  सीमा बिष्ट,गंगा देवी,संजय पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा,प्रीति लोहनी, अजय कनवाल ,भीम आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version