Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएमश्री राइका हवालबाग में डॉ अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण, विद्यार्थियों से अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। अल्मोड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने डॉ अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण किया।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस मौके पर उन्होंने सभी से डॉ अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम प्रभारी नवीन वर्मा ने डॉ अंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जूनियर व सीनियर वर्गों में निबंध ,भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में मधन सिंह, टीडी भट्ट,डॉ प्रदीप सलाल, डॉ निर्मल कुमार पंत, प्रमोद पाण्डे, कमलेश जोशी,भावना वर्मा, हिमाँती टम्टा,योगिता तिवारी, रेखा आर्या , प्रीति लोहनी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सुनीता बोरा ने किया।

Exit mobile version