Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों से पकड़ा 4.37 लाख का गांजा, भेजा जेल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस क्रम में दिनांक 19.05.2026 को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में सल्ट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कठपतिया तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल संख्या- UK04-AG-5474 में सवार 02 युवकों अनिल रावत उम्र 30 वर्ष पुत्र सोवन सिंह रावत निवासी ग्राम टेड़ा थाना रामनगर जिला नैनीताल व गौरव रावत उम्र 28 वर्ष पुत्र बख्तावर सिंह निवासी रिवाली रणथमवल थाना सल्ट अल्मोड़ा के कब्जे से क्रमशः पिठ्ठू बैग में 8.920 kg व कट्टे से 8.560 kg (कुल- 17.480 kg) अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0FIR NO- 11/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। मोटर साइकिल को सीज किया गया। अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
बरामदगी- 17.480 kg गांजा बरामद।
कीमत- 4,37,000/- रुपये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

अ0उ0नि0 लखविन्दर सिंह, थाना सल्ट
हे0कानि0 आरिफ हुसैन, थाना सल्ट
हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
हे0कानि0 हेमन्त मनराल, थाना सल्ट

Exit mobile version