Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एनआई एक्ट का फरार वारंटी हुआ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: जनपद में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

​इसी क्रम में, आज 10 जुलाई 2026 को देघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देघाट पुलिस की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को दबोच लिया। थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एनआई (NI) एक्ट के तहत वांछित फरार वारंटी शिवेन्द्र सिंह, पुत्र भवान सिंह, निवासी नगर गांव (देघाट) को स्याल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट संख्या-70/26 जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम

इस गिरफ्तारी में शामिल टीम में अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनोज पांडे और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Exit mobile version