Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, ट्रिपल राइडिंग में 02 मोटरसाइकिल सीज, ओवरलोडिंग करने पर 08 वाहन चालकों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
दिनांक 11/11/2024   को थाना सल्ट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस दौरान 02 मोटरसाइकिल चालक तीन सवारी बैठाकर वाहन चला रहे थे जिनके  विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर दोनो वाहनो को सीज किया गया। साथ ही ओवरलोडिंग कर रहे 04  बस, 02 मैक्स व 02 डंपर का  कोर्ट का चालान किया गया और सभी 10 चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वाले अन्य 19 वाहन चालकों के नगद चालान किये गये।

ओवर सवारी विवरण

1-04 बस- 2 और 3 सवारियां अतिरिक्त
2- 02 टैक्सी – 2-2 सवारियां अतिरिक्त
3-02 डम्पर- माल का ओवरलोडिंग करते हुए

Exit mobile version