Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, पिकअप से गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 03/11/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी रोड तिराहे से 500 मीटर आगे पिकअप संख्या UK19-CA-1302 मे  सवार भंवर पाल सिंह उम्र-18 वर्ष पुत्र ओमवीर सिंह निवासी चिल्किया, रामनगर, नैनीताल व शाहिद अली उम्र-19 वर्ष पुत्र रियासत अली निवासी चोरपानी,रामनगर नैनीताल  के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया। कीमत-2,99,875/- रुपये है । दोनों पर थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी।  कार को सीज किया गया। अभियुक्त गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहा था। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही हैं, प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी, थानाध्यक्ष सल्ट
2. अपर उ0नि0 लखविंदर सिंह
3. हेड कांस्टेबल संजू कुमार
4. हेड कांस्टेबल कपिल कुमार
5. हेड कांस्टेबल चन्द्रपाल सिंह

Exit mobile version