Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, एन0आई0 एक्ट से सम्बन्धित 1 वारंटी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस की ओर से मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इस संबंध में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 प्रेम खोलिया व हेड कानि0 पवन कुमार व कानि0 वेद प्रकाश द्वारा दिनांक 04.08.2025 को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्ट धारा 138 एन0आई0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम भयोगढ, सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा को घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version