Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, पिकअप से 85 पेटियों में अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद, 02 तस्कर आए गिरफ्त में

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक- 06/12/2024  की प्रातः थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी व प्रभारी एसओजी श्री भुवन जोशी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान जमराड़ी बैण्ड से लगभग 2 किमी पहले पुल के पास वाहन संख्या- यू0के0-01 सी0ए0-0102 पिकअप को रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार जीवन कुमार व ललित आगरी के कब्जे से 85 पेटियॉ अवैध अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्राण्ड बरामद हुई,जिस पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन पिकअप को सीज किया गया।
अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्तों जीवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र प्रकाश चन्द्र  उर्फ प्रकाश राम निवासी बिलौना थाना  व जिला बागेश्वर व ललित आगरी उम्र- 20 वर्ष पुत्र रमेश आगरी निवासी एठाड़ भराड़ी कपकोट बागेश्वर गिरफ्तारी होने पर थाना धौलछीना में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कीमत- 6,83,400/- रुपये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 विजय नेगी, थानाध्यक्ष  धौलछीना
2- अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद, थाना धौलछीना
3- हेड कानि0 सुरेन्द्र सिंह थाना धौलछीना
4-कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी
5-कानि0 अमित कुमार थाना धौलछीना
6-कानि0 रवि कुमार थाना धौलछीना
7-होमगार्ड सुनील दत्त, थाना धौलछीना

Exit mobile version