अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है।
पुलिस की कार्यवाही
जिस क्रम में दिनांक 31.07.2026 को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी SOG सुनील धानिक नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगनाथ मंदिर के पास 01 युवक लोकेश मेहता उम्र- 31 वर्ष पुत्र स्व0 हरीश सिंह निवासी शिव मंदिर के पास एनटीडी थाना व जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 6.24 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO-77/2026 धारा- 8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।
आपराधिक इतिहास-
1-मु0FIR NO- 64/2022 धारा 8/21 NDPS एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा
2-मु0FIR NO-02/2023 धारा 8/21 NDPS एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा
3-मु0FIR NO-77/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा
बरामदगी- 6.24 ग्राम स्मैक बरामद।
कीमत- 187,200/- रुपये।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उ0नि0 नीरज सिंघल, एसओजी अल्मोड़ा
2. हेड कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
3. कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 विमल टम्टा, कोतवाली अल्मोड़ा