Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, फरार चल रहे वारंटी को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 05.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व मे अपर उ0नि0 भगवान सिंह व पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से जारी फौजदारी वाद संख्या 115/2024  मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वारंटी वसीम पुत्र शकील निवासी इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को बनभूलपुरा नैनीताल से गिरफ्तार किया गया है। वारंटी काफी समय से फरार चल रहा था।

Exit mobile version