Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 03 मकान मालिकों पर पुलिस का एक्शन, 30,000 का किया चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 10.07.2028 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा चौकी धारानौला क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 03 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹30,000 रुपये का कोर्ट का चालान किया गया।

Exit mobile version