Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 42 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 09.04.2025  को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला अल्मोड़ा, महिला थाना पुलिस टीम व थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी मय धौलछीना पुलिस टीम द्वारा बाडेछीना तिराहा के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान महिला थाना पुलिस व धौलछीना पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 42 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। वहीं न्यूसेन्स फैलाने वाले कुल 02 लोगो के विरुद्ध उत्तराखण्ड अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version