Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भांग की खेती‌ पर पुलिस का एक्शन, नष्ट की भांग की खेती‌

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

भांग की खेती की नष्ट

इसी क्रम में आज दिनांक 12.10.2025 थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खांकर,तड़ैनी गांव में अभियान चलाकर खेतो में उपज रही अवैध भांग की खेती को नष्ट कर जलाया गया। साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर भांग की खेती नहीं करने के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए नशा रहित जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।

Exit mobile version